थाना जनकपुरी के रहने वाले अधिवक्ता को उनके कनाडा में रहने वाले बेटे की तरह आवाज सुनाकर 1.49 लाख रुपये की ठगी की गई है। ठगों ने व्हाट्सएप कॉल के जरिए एआई तकनीक का इस्तेमाल कर बेटे की रोती हुई आवाज में बात कराई और झांसा देकर रुपये मंगवाए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।