फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: सुहागरात के बाद बोला दूल्हा, किन्नर है मेरी पत्नी... मायके गई दुल्हन, थाने में पंचायत

Tue, 26 Nov 2024 11:42 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

जब यह मामला थाने पहुंचा तो पुलिस भी हैरान रह गई। युवक का कहना था कि अगर उसकी पत्नी किन्नर थी, तो उसे पहले बताना चाहिए था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवबंद कोतवाली में सोमवार को एक हैरान करने वाला मामला सामने आया, जिसे सुनकर खुद पुलिस वाले भी दंग रह गए। दरअसल 20 दिन पूर्व जिस युवती की शादी हुई थी, उसके पति का कहना है कि वह लड़की नहीं किन्नर है। हालांकि परिजन उसे लड़की बता रहे हैं।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ला निवासी युवक की पत्नी की करीब छह माह पूर्व प्रसव के दौरान मौत हो गई थी। व्यक्ति के पहले से तीन बच्चे हैं। 20 दिन पूर्व नगर के ही एक मोहल्ला निवासी युवती से उसकी दूसरी शादी हुई थी, लेकिन अगले ही दिन विवाद खड़ा हो गया। दुल्हन अपने मायके चली गई। 
 
विज्ञापन

सोमवार को दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे, जहां व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि जिससे उसकी शादी हुई है, वह किन्नर है। वहीं परिजन उसे लड़की बता रहे हैं। दोनों पक्ष अपनी-अपनी बात पर अडिग रहे। व्यक्ति उसे अपने साथ ले जाने के लिए तैयार नहीं था। उसका कहना है कि उसके परिवार के लोगों को उसके किन्नर होने की बात पहले बतानी चाहिए थी। 
वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि उनकी बेटी किन्नर नहीं है। आवाज और चाल ढाल भी उसका लड़कियों वाला है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें