फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: लोन समूह की मीटिंग में महिला से अभद्रता, कपड़े फाड़े, अर्धनग्न करने का आरोप

Sun, 13 Jul 2025 01:00 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर के बेहट क्षेत्र में लोन समूह की बैठक के दौरान एक महिला के साथ गंभीर अभद्रता का मामला सामने आया है। आरोपियों पर कपड़े फाड़कर अर्धनग्न करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के कोतवाली क्षेत्र के गांव करौंदी में लोन समूह की बैठक के दौरान एक महिला के साथ की गई बदसलूकी का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है।

पीड़िता का आरोप है कि वह घरेलू महिला है और गांव के एक लोन समूह से जुड़ी है। 11 जुलाई की दोपहर वह निजी काम से बाहर जा रही थी, तभी रास्ते में आरोपी अनुज और उसकी पत्नी काजल ने उसे देखकर गालियां देनी शुरू कर दीं। उन्होंने उस पर समूह से पैसे लेने का आरोप लगाते हुए धमकी दी कि वे उसे पैसा नहीं लेने देंगे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 13 जुलाई को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन

बाद में जब महिला समूह की मीटिंग में पहुंची, तो वहां भी अनुज, काजल और उनके साथ आए सागर, मुकेश व स्वराज ने उसे गालियां दीं। पीड़िता का आरोप है कि उन्होंने गलत नियत से उसकी छाती पर हाथ मारा और धक्का देकर नीचे गिरा दिया। अनुज और काजल ने उसका सूट पकड़ा और खींचकर फाड़ दिया, जिससे वह अर्धनग्न हो गई। इस घटना में उसे गंभीर चोटें भी आईं।

समूह की मीटिंग में मौजूद लोगों ने उसे बचाया, लेकिन आरोप है कि जाते समय आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर चले गए। महिला ने बताया कि वह और उसका परिवार अब डर के साए में हैं।

पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर अनुज, काजल, सागर, मुकेश और स्वराज के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें