सहारनपुर जनपद के चिलकाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक छात्रा और एक बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।
ऐसे हुआ हादसा
गांव कातला के पास सहारनपुर की तरफ से छात्राओं को लेकर आ रहे एक टेंपो और पिकअप गाड़ी की आमने-सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना में थाना चिलकाना के गांव अहाडी निवासी पारुल पुत्री शिव कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने पारुल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पारुल मुन्नालाल डिग्री कॉलेज में स्नातक की छात्रा थी। टेंपो चालक अपना वाहन छोड़कर भाग गया है।
यह भी पढ़ें: वतन वापसी की जद्दोजहद: मानसी व श्वेता ने बयां किया नवीन की मौत के दौरान खारकीव का मंजर, दहशत के बीच आज लौटेंगे कई छात्र
हादसा - 2
उधर, गांव चौरीमंडी निवासी देवी सिंह का तीन वर्षीय पुत्र राजवीर अपनी दादी के साथ सड़क के किनारे से होकर जा रहा था। इसी बीच शाहजहांपुर की ओर से आ रहे टाटा पिकअप वाहन ने बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया। टाटा पिकअप का पहिया बच्चे के ऊपर से उतर गया। वहीं बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद टाटा पिकअप चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
यह भी पढ़ें: हस्तिनापुर में उत्खनन जारी: पांडव टीले से मिलीं ये दुर्लभ चीजें, देखिए तस्वीरें
बताया गया कि बच्चे के शव का परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया।