फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: अनजान व्यक्ति के घर में घुसकर युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 21 Apr 2024 09:16 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर जनपद के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव में एक अज्ञात युवक ने एक घर में घुसकर तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रविवार सुबह एक युवक ने अनजान व्यक्ति के घर में घुसकर अपनी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। 

विज्ञापन


घटना रविवार सुबह 6.30 बजे की है। गांव अबाबाकरपुर (दौड़बसी) निवासी लक्ष्मी चौहान के घर में एक अज्ञात व्यक्ति बाइक से आया और सीधे उनके घर में घुस गया। घर पर उसकी मां शकुंतला, भाभी और बच्चे सोए हुए थे।

विज्ञापन

बताया गया कि लक्ष्मी घेर में सोया हुआ था। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता उक्त व्यक्ति ने उनके घर के अंदर कमरे में घुसकर तमंचे को अपनी कनपटी से सटाकर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ग्राम प्रधान राशिद ने पुलिस को सूचना दी।

एसएसआई मनोज कुमार और शाकंभरी चौकी इंचार्ज गजेंद्र सिंह ने पहुंचकर शव को पीएम के लिए भिजवाया। मृतक कहां का रहने वाला है और उसने अनजान व्यक्ति के घर में घुसकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या क्यों की? इस बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है। फिलहाल पुलिस उसकी पहचान कराने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें