फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: युवक-युवती ने जहर खाकर जान दी, मौत से पहले युवती ने मजिस्ट्रेट से कही ये बात

Wed, 04 Jun 2025 09:52 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

देवबंद के एक गांव में युवक-युवती ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजनों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
सुसाइड। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवबंद के मोहद्दीनपुर गांव में युवक-युवती ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। युवक के परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया, जबकि युवती के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। दोनों की आत्महत्या को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।
विज्ञापन

 

मामला मोहद्दीनपुर गांव का है। दोपहर के समय युवक-युवती ने एक घेर में जाकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। युवक की वहीं पर हालत बिगड़ गई, जबकि युवती अपने घर चली गई। पता लगने पर युवक के परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे।
 

हालत अधिक गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे मुजफ्फरनगर हायर सेंटर रेफर कर दिया था। वहां पर उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। कुछ देर बाद ही युवती को भी अपने घर पर उल्टियां लगने लगीं, तब परिजनों को मामले का पता चला।

युवती की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे देवबंद के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। पता चलने पर देवबंद थाना पुलिस भी मौके पर आ गई। मजिस्ट्रेट के सामने भी युवती के बयान दर्ज कराए गए। इसमें युवती ने बताया कि उसने अपनी मर्जी से जहरीला पदार्थ निगला है। इसके बाद युवती ने भी दम तोड़ दिया।
 

दोनों के घर भी आसपास ही हैं। युवक-युवती की आत्महत्या को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। दोनों एक ही बिरादरी के हैं और उनके परिजन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। युवती कक्षा 11 में पढ़ती थी और 18 साल की थी, जबकि युवक कोई काम नहीं करता था। 
 
विज्ञापन

एसपी देहात सागर जैन ने कहा कि युवक के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। जबकि युवती के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। फिलहाल किसी भी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है। हर बिंदु पर गहनता से जांच की जा रही है।

ये भी देखें...
Muzaffarnagar: हाईवे पर बाइक पर निकले तीन छात्र, चलते वाहनों पर सवार लोगों पर बरसाईं बेल्ट, देखें वीडियो    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें