अनवर शाह कॉलोनी निवासी मोहम्मद एजाज अपनी बेटी आयशा का इलाज कराने मुजफ्फरनगर गए थे। लौटते समय देवबंद में हादसा हो गया। एजाज और कार चालक मुकेश की मौत हो गई। परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
देवबंद में स्टेट हाईवे पर उपकारागार के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार मोहम्मद एजाज (45) और कार चालक मुकेश (30) की मौत हो गई। एजाज की पत्नी और बेटी घायल हुए हैं, जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
कासिमपुरा रोड स्थित अनवर शाह कॉलोनी निवासी मोहम्मद एजाज बुधवार को अपनी बेटी आयशा (18) का उपचार कराने मुजफ्फरनगर गए थे। देर शाम परिवार कार से लौट रहा था। उपकारागार के निकट उनकी कार आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार चालक मुकेश और मोहम्मद एजाज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एजाज की पत्नी रिजवाना और बेटी आयशा घायल हो गईं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया। रिजवाना की हालत खतरे से बाहर बताई गई है, जबकि आयशा की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सीओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि कार के आगे चल रहे कैंटर जैसे वाहन से टकराने की आशंका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं।