उत्तर प्रदेश के सहारनपुर नकुड़ कोतवाली पुलिस ने अचानक गुम हुए ढाई वर्षीय बालक को मात्र दो घंटे मे तलाश कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चे को पाकर खुश हैं और पुलिस का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को कस्बे के मोहल्ला मुंशीपुरा निवासी सलाम पुत्र इकराम ने बताया कि उसका ढाई वर्षीय भतीजा साद पुत्र शाहिद सुबह करीब आठ बजे घर के बाहर खेलता अचानक गुम हो गया था। परिजनों आसपास काफी किया, लेकिन कुछ पता नही चला, जिसके बाद उसने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई।
कोतवाल नरेश कुमार ने एसएसआई राजेन्द्र वशिष्ठ के नेतृत्व में पुलिस टीम को बच्चे की तलाश में लगा दिया। कोतवाल ने बताया कि करीब दो घंटे में ही टीम ने ब्लॉक परिसर से सकुशल बरामद कर लिया गया तथा उसके परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द किया गया।