फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: सात साल के बच्चे को खेत में खींचकर ले गया कुत्तों का झुंड, नोचकर मार डाला; बुरी तरह चीखता रहा मासूम

Wed, 23 Sep 2026 07:20 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

जुगल का सात साल का बेटा मन्नू अन्य बच्चों के साथ पास ही लगा मेला देखकर लौट रहा था। खुर्रमपुर गांव में कुत्तों ने हमला कर दिया। बाकी बच्चे तो भाग गए, लेकिन मन्नू गिर गया। कुत्ते उसे खींचकर खेतों में ले गए। 
विज्ञापन
मन्नू की फाइल फोटो और घर पर गमजदा महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के बेहट स्थित खुर्रमपुर गांव में कुत्तों के झुंड ने मन्नू (7) को नोचकर मार डाला। मन्नू अपने परिवार के साथ गांव आलमपुर खुर्द में किराए के मकान में रहता था। गांव के बच्चों के साथ खुर्रमपुर में गोगा म्हाड़ी पर लगे मेले में घूमने आया था। उधर, चिलकाना के मोहल्ला कोठीवाला निवासी इरफान के साढ़े तीन वर्षीय बेटे शादान पर कुत्तों ने हमला कर घायल किया।
विज्ञापन

 

रामपुर जिले के गांव इमरतपुर निवासी जुगल उर्फ मोनू अपनी पत्नी कमलेश, तीन बच्चों आयुष (10), मन्नू (7) और रिया (3) के साथ किराए के मकान में रहकर आलमपुर खुर्द निवासी संदीप कुमार उर्फ कालू के पॉली हाउस पर मजदूरी करता है। चार साल पहले जुगल यहां आया था। किराए के मकान में रह रहा था। 
 

बुधवार शाम करीब चार बजे मन्नू गांव के बच्चों के साथ गांव खुर्रमपुर में गोगा म्हाड़ी मंदिर पर लगे मेले में घूमने गया था। मेले से लौटते समय रास्ते में आवारा कुत्तों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। बाकी बच्चे भाग निकले, जबकि मन्नू गिर गया। कुत्ते मन्नू को घसीटकर खेत में ले गए और उसे नोचकर मार डाला। साथ में गए बच्चों ने इसकी जानकारी गांव में दी, जिसके बाद पूर्व प्रधान प्रवीण सैनी, कर्ण सिंह आदि लोग मौके पर पहुंचे।
 

उन्होंने लाठी-डंडे लेकर कुत्तों को दौड़ाया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। गंभीर हालत में मन्नू को सीएचसी बेहट लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूर्व प्रधान प्रवीण सैनी ने बताया कि खेत में खूंखार कुत्तों के झुंड घूम रहे हैं, जो रास्ते से आते-जाते समय लोगों पर हमला कर रहे हैं। दोपहिया वाहन सवारों का पीछा करते हैं।
 
विज्ञापन

ये बोले सीओ
परिजनों और गांव के जिम्मेदार लोगों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। पंचायतनामा भरने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
- शशि प्रकाश शर्मा, सीओ बेहट

ये भी देखें...
पत्नी की हत्या: जान बचाने की गुहार लगाती रही कविता, नहीं पसीजा पति का दिल; शव से लिपटकर रोते रहे मासूम
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें