फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: कुत्तों के झुंड ने हमला कर 71 भेड़ों को मार डाला, कई मरणासन्न हालत में, पशुपालक का लाखों का नुकसान

Thu, 07 May 2026 05:19 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

अंबेहटा के मोहल्ला किला में भेड़ों के बाड़े में कुत्ते घुस आए और उन्हें मार डाला। भेड़ों का शोर सुनकर आए पशुपालकों ने लाठी-डंडों से कुत्तों को भगाया। पशुपालन विभाग की टीम ने मौके का मुआयना किया है। 
विज्ञापन
कुत्तों का झुंड। सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबेहटा कस्बे के मोहल्ला किला में आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर 71 भेड़ों को मौत के घाट उतार दिया, जबकि कई भेड़ मरणासन्न स्थिति में हैं। पशुपालन विभाग की टीम ने मृतक भेड़ों का पोस्टमार्टम कराया है। पीड़ित के अनुसार उसका लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

 

कस्बावासी प्रीतमपाल ने बताया कि उसका मोहल्ला किला में घेर है। वहां वह भेड़ पालने का काम करता है। बुधवार रात करीब दस बजे मौसम खराब होने पर अपने पड़ोसी के साथ घेर में बने कमरे में लेट गया। उसी दौरान 15-16 कुत्तों का झुंड घेर में घुस गया और वहां घूम रहीं भेड़ों पर हमला कर दिया। 
 

प्रीतम पाल ने बताया कि भेड़ों का शोर सुनकर वह अपने पड़ोसी के साथ बाहर आया तथा डंडों व सरिए की मदद से कुत्तों को भगाने का प्रयास किया परंतु तब तक कुत्ते काफी संख्या में भेड़ों को मार चुके थे। कुत्तों के हमले से 71 भेड़ों की मौत हो गई, जबकि कुछ भेड़ें मरणासन्न स्थिति में हैं। उसने बताया कि घटना के समय वहां पर 200 भेड़ें थीं।
 

प्रीतमपाल ने बताया कि जो भेड़ें मरी हैं, उसमें से कई गर्भवती भी थीं। उसका लाखों रुपये का नुकसान हो गया है। पीड़ित व उसके परिजनों ने बताया कि कुछ लोग पशुओं का अवैध रूप से कटान करके पशुओं के अवशेषों को उसके घेर के पास स्थित तालाब व उसके आसपास डाल देते हैं, जिससे कुत्ते आक्रामक हो रहे हैं। 
 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी नकुड़ डॉ. मनोज कुमार, पशुधन प्रसार अधिकारी राजबीर सिंह ने बताया कि मृत भेड़ों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उन्होंने 71 भेड़ों के मरने की पुष्टि की है। इससे पहले मार्च 2024 में भी रामपुर मनिहारान में कुत्तों ने हमला कर 83 भेड़ों को मार डाला था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें