फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: युवती के गले पर चाकू से हमला, छूटा खून का फव्वारा, सलवार-सूट पहनकर आया था हमलावर

Sun, 17 Aug 2025 11:26 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

गांव गंझेड़ी में सब लोग घर में सो रहे थे। आयशा देर रात वॉशरूम जाने के लिए उठी, तभी उस पर हमला कर दिया। गले पर गहरा जख्म होने पर उसकी हालत गंभीर है। 
विज्ञापन
घायल आयशा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागल के गांव गंझेड़ी में घर में घुसकर बदमाश एक युवती के गले पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमला करने वाले ने सूट-सलवार पहन रखा था। इससे आशंका है कि हमलावर महिला भी हो सकती है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

 

घटना शनिवार देर रात की है। इदरीश का मकान गांव के किनारे पर है। सब लोग घर में सो रहे थे। इदरीश की 18 वर्षीय बेटी वॉशरूम जा रही थी, तभी उसकी चीख सुनकर सब जाग गए। आयशा के गले पर चाकू से हमले का गहरा निशान था और वह लहूलुहान हो चुकी थी। उसने इशारों से बताया कि किसी बदमाश ने अंधेरे में उस पर हमला किया और फरार हो गया। 
 
विज्ञापन

सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच की। वहीं परिजनों ने घायल आयशा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे थे, हमलावर को पकड़ा जाएगा। बताया जा रहा है कि हमलावर सूट-सलवार में था। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें