फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फलस्तीन की मदद के नाम पर विदेशी फंडिंग का शक, सहारनपुर पुलिस ने शुरू की जांच

Thu, 14 Aug 2025 02:49 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में फलस्तीन की मदद के नाम पर विदेशी फंडिंग के शक में पुलिस ने एक एनजीओ की जांच शुरू की है। देवबंद निवासी ने गोपनीय पत्र में आरोप लगाए और वीडियो व ट्रांजक्शन डिटेल भी दी।

 

विज्ञापन
देवबंद का दारुल उलूम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में फलस्तीन में मुसलमानों की मदद के लिए विदेशी फंडिंग के शक पर पुलिस ने एक एनजीओ की जांच शुरू करा दी है। एनजीओ का एक सदस्य जिले से मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है, जिस पर पुलिस का शक है। इस पूरे मामले की एसएसपी ने सीओ नकुड़ को जांच सौंपी है।  

विज्ञापन


दरअसल, देवबंद निवासी एक व्यक्ति ने एसएसपी को गोपनीय पत्र भेजा है। उसमें बताया गया कि हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के कुछ युवक एक एनजीओ संचालित कर रहे हैं, जिसकी आड़ में भारत में दंगा फैलाने के मकसद से विदेशों से सदस्यों के खातों में रकम मंगाई जा रही है।

यह भी पढ़ें: मां तुझे प्रणाम: मेरठ में बही देशभक्ति की बयार, सूफी कव्वाली और शायरी से सुरमई हुई शहर की शाम

विज्ञापन
विज्ञापन

एनजीओ का एक सदस्य जिले के एक मेडिकल कॉलेज की पढ़ाई कर रहा है। गोपनीय पत्र में फलस्तीन के समर्थन में रुपये देकर मुस्लिमों की भीड़ जमा किए जाने का भी जिक्र किया गया है। इसके अलावा बंगाल के रास्ते हवाला के माध्यम से नकद धनराशि मंगाए जाने का भी उल्लेख किया गया है।

फलस्तीन के समर्थन में सोशल मीडिया पर डाली गई एनजीओ के सदस्यों का वीडियो भी शिकायत के साथ दिया है। उसमें खातों की ट्रांजक्शन डिटेल दी गई है। कई सदस्यों के सरसावा क्षेत्र में डेरा डालकर सक्रिय रहने की बात कहीं गई।

इस मामले के लिए एसएसपी आशीष तिवारी ने सीओ नकुड़ एसएन वैभव पांडेय जांच अधिकारी नामित किया है। पुलिस पता लगा रही है कि युवक कहां का रहने वाला है और वह एनजीओ में कब से काम कर रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें