फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: बरातियों को लेने जा रही बस एचटी लाइन से टकराई, परिचालक को लगा करंट का झटका, मौके पर मौत

Thu, 30 Oct 2025 08:28 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

ट्रैक्टर-ट्रॉली को बचाते वक्त ऊंचाई वाले स्थान पर बस चढ़ने से हादसा हो गया। परिचालक शाह हारून की मौके पर मौत हो गई। उसके छह बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
शाह हारून की फाइल फोटो और बरात की बस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिलकाना–फिरोजाबाद मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। बरातियों को लेने जा रही बस ट्रैक्टर-ट्रॉली को साइड देने के दौरान सड़क किनारे ऊंचाई पर चढ़ने से हाईटेंशन लाइन के तारों में फंस गई। तार हटाने की कोशिश कर रहे परिचालक शाह हारून (55) निवासी मोहल्ला गढ़ी की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन

 
Trending Videos

चिलकाना बस यूनियन की बस गांव फिरोजाबाद में बरातियों को लाने जा रही थी। जैसे ही बस गांव से करीब एक किलोमीटर पहले पहुंची, तभी सड़क के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट क्षमता की हाईटेंशन लाइन बस की छत से टकरा गई और उसमें फंस गई। 
 

बस के परिचालक शाह हारून ने नीचे उतरकर तार को हटाने की कोशिश की। इसी दौरान शाह हारून का पैर नीचे जमीन पर रखा गया। जमीन पर पैर रखते ही उसे तेज करंट लग गया। वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। चालक ने तत्काल बस रोक दी और राहगीरों की मदद से बिजलीघर में सूचना देकर बिजली की सप्लाई बंद कराई। अचेत शाह हारून को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
 
विज्ञापन

शाह हारून के छह बच्चे हैं। इनमें पांच लड़के और एक लड़की है। चार बच्चों की शादी कर दी है। शाह हारून के तीन लड़के केरल में मजदूरी करते हैं। उन्हें सूचना दे दी गई है। शुक्रवार को उनके आने पर सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। परिजनों ने किसी तरह की कानूनी कार्रवाई से मना कर दिया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें