फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल की 275 करोड़ की 50 संपत्तियां कुर्क, ढोल पिटवाकर मुनादी भी कराई

Fri, 27 Feb 2026 07:17 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

हाजी इकबाल के खिलाफ विभिन्न मामलों में पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इससे पहले भी 203 करोड़ की 148 संपत्तियां चिह्नित की जा चुकी हैं। गैंग से जुड़ी कई बेनामी संपत्तियां भी हैं, जिनकी पहचान की जा रही है।  
विज्ञापन
हाजी इकबाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा के पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल उर्फ बाला के खिलाफ प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है। गैंगस्टर एक्ट, अवैध खनन, जमीन कब्जाने, धोखाधड़ी और खैर चोरी आदि मामलों के क्रम में शनिवार को तहसील प्रशासन ने मिर्जापुर व बेहट पुलिस के साथ करीब 275 करोड़ रुपये मूल्य की 50 संपत्तियों को कुर्क कर लिया।
विज्ञापन

 

जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देश पर तहसील बेहट क्षेत्र के पांच गांव शेरपुर पैलो, शाहपुर गाड़ा, मिर्जापुर, अली अकबरपुर और रोशनपुर पेलो में स्थित भूमि को कुर्क किया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर संबंधित जमीनों पर कुर्की के बोर्ड लगाए और ढोल बजाकर मुनादी कराई।
 

बताया गया कि हाजी इकबाल उर्फ बाला, उसके बेटे आलीशान, अब्दुल वाजिद, जावेद, अफजाल, कर्मचारी नसीम, राव लईक निवासी रायपुर के नाम पर वर्ष 2022 में कोतवाली मिर्जापुर में गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसी मामले की विवेचना के आधार पर उसकी चल-अचल संपत्तियों की पहचान कर कुर्की की कार्रवाई की जा रही है। इसकी जांच इंस्पेक्टर बेहट सतपाल भाटी द्वारा की जा रही है।
 

बता दें कि इससे पहले भी जिला प्रशासन और पुलिस हाजी इकबाल गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर चुकी है। पूर्व में 203 करोड़ रुपये मूल्य की 148 संपत्तियों को चिन्हित कर कुर्की के आदेश जारी किए गए थे। वहीं अलग-अलग चरणों में 438 बीघा भूमि समेत करोड़ों की संपत्तियां पहले ही जब्त की जा चुकी हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि गैंग से जुड़ी कई संपत्तियां बेनामी हैं, जिन्हें भी कुर्की की कार्रवाई में शामिल किया गया है।
 

हाजी इकबाल के खिलाफ विभिन्न थानों में 37 से अधिक एवं वन विभाग में खैर चोरी के 11 मामले दर्ज हैं। बीते दिनों उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। टीम में एसडीएम मानवेंद सिंह, सीओ वैभव पांडे, नायब तहसीलदार भूपेंद्र सिंह, कोतवाली प्रभारी मिर्जापुर सूबे सिंह, इंस्पेक्टर बेहट सतपाल भाटी सहित कानूनगो अशोक कुमार, लेखपाल समित कुमार, सुंदर लाल शामिल रहे।
 
विज्ञापन

एसडीएम मानवेंद्र सिंह ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट के तहत अपराध से अर्जित संपत्तियों की लगातार पहचान की जा रही है और आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों से अर्जित एक-एक संपत्ति की तलाश की जा रही है जिनको कुर्क किया जाएगा।

ये भी देखें...
सुनील हत्याकांड: सुनील से थी 7 साल की दोस्ती, 2024 में हुआ प्यार और शादी, पीटता था प्रदीप; पूनम की आपबीती


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें