फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में बदला माैसम: 40 मिनट की बारिश में जलमग्न हुई सड़कें और कॉलोनियां, जनमंच से स्टेडियम तक जलभराव

Tue, 01 Sep 2026 05:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में मंगलवार को करीब 40 मिनट की तेज बारिश से शहर की कई सड़कें और कॉलोनियां जलमग्न हो गईं। जनमंच, डॉ. आंबेडकर स्टेडियम और सर्किट हाउस रोड समेत कई इलाकों में भारी जलभराव हुआ।
विज्ञापन
बारिश के बाद शहर में जलभराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में मंगलवार दोपहर करीब 40 मिनट हुई झमाझम बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। तेज बारिश के कारण जनमंच सभागार, डॉ. आंबेडकर स्टेडियम के बाहर, सर्किट हाउस रोड और कई कॉलोनियों की गलियां पानी में डूब गईं। जलभराव के कारण राहगीरों और स्थानीय निवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


दोपहर में बदला मौसम, 40 मिनट हुई तेज बारिश
सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए हुए थे। दोपहर करीब 12:30 बजे काली घटा छाई और बूंदाबांदी शुरू हुई। इस दौरान शहरी क्षेत्र में बारिश कम रही, जबकि बेहट रोड क्षेत्र में तेज बारिश हुई। कुछ देर बाद बादल छंट गए और धूप निकल आई।

इसके बाद अपराह्न करीब तीन बजे फिर बारिश शुरू हुई। इस बार महानगर में तेज बारिश हुई और करीब 40 मिनट तक झमाझम पानी बरसा। देहात क्षेत्र में अपेक्षाकृत हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: ₹4.30 लाख की कमी से खुला 17 करोड़ की जाली करेंसी का मामला, एक-एक नोट की जांच जारी, तीन अधिकारी निलंबित

अग्निवीर भर्ती के तंबू में भी भरा पानी
डॉ. आंबेडकर स्टेडियम के सामने सड़क पर भारी जलभराव हो गया। यहां अग्निवीर भर्ती रैली के लिए लगाए गए तंबुओं में भी पानी भर गया। गैराज के सामने की सड़क पर भी काफी देर तक पानी जमा रहा।

जनमंच और सर्किट हाउस रोड पर भी जलभराव
जनमंच सभागार परिसर में पानी भरने के साथ सर्किट हाउस मार्ग पर भी जलभराव की स्थिति बन गई। इसके अलावा बापूजी नगर, शिवाजी नगर, नवीन नगर, ओजपुरा, चंद्रनगर, हसनपुर, प्रकाशलोक कॉलोनी, मानकमऊ, विल्सन का बाग और नंदवाटिका समेत कई इलाकों की गलियां पानी में डूबी रहीं।
 
विज्ञापन

राहगीरों और स्थानीय लोगों को हुई परेशानी
सड़कों पर पानी जमा होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। पैदल चलने वालों और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगह लोगों को जलभराव के बीच से होकर निकलना पड़ा। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बुधवार को भी बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने बुधवार को भी जिले में बारिश की संभावना जताई है। मिर्जापुर स्थित मौसम वेधशाला प्रभारी अमीर आलम के अनुसार बुधवार सुबह से बादल छाए रह सकते हैं। जिले के अलग-अलग इलाकों में कहीं अधिक तो कहीं कम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें