फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ₹4.30 लाख की कमी से खुला 17 करोड़ की जाली करेंसी का मामला, एक-एक नोट की जांच जारी, तीन अधिकारी निलंबित

Tue, 01 Sep 2026 02:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में पीएनबी की करेंसी चेस्ट में 4.30 लाख रुपये की कमी से जांच शुरू हुई, जिसमें करीब 17 करोड़ रुपये मूल्य के जाली नोट मिलने का दावा है। तीन अधिकारी निलंबित किए गए हैं और ऑडिट जारी है।
विज्ञापन
बैंक में नकली नोट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में पंजाब नेशनल बैंक की करेंसी चेस्ट में करीब 17 करोड़ रुपये मूल्य के जाली नोट मिलने का मामला 4.30 लाख रुपये की कमी से खुला। घंटाघर के पास सोफिया मार्केट स्थित करेंसी चेस्ट से 11.50 करोड़ रुपये भारतीय रिजर्व बैंक के जयपुर कार्यालय भेजे गए थे। वहां नोटों की जांच के दौरान 4,30,900 रुपये की कमी सामने आई। इसके बाद बैंक मुख्यालय से टीम सहारनपुर पहुंची और करेंसी चेस्ट की जांच शुरू हुई। जांच आगे बढ़ी तो बड़ी मात्रा में जाली नोट सामने आते गए।

विज्ञापन


11.50 करोड़ रुपये भेजे गए थे जयपुर
पीएनबी की सहारनपुर जिले में करीब 72 शाखाएं हैं और दो करेंसी चेस्ट संचालित होते हैं। इनमें एक घंटाघर के पास सोफिया मार्केट और दूसरा गंगोह में है। पांच अगस्त से सोफिया मार्केट स्थित करेंसी चेस्ट से 11.50 करोड़ रुपये जयपुर स्थित आरबीआई कार्यालय भेजे गए थे। इनमें सड़े-गले और कटे-फटे नोट भी शामिल थे।

जयपुर में अधिकारियों ने जमा नोटों में 4,30,900 रुपये की कमी की जानकारी मेरठ कार्यालय को दी। इसके बाद मेरठ से टीम सहारनपुर पहुंची और करेंसी चेस्ट की जांच शुरू की।

विज्ञापन

जांच में पहले 7.40 करोड़ के जाली नोट मिले
जांच टीम ने करेंसी चेस्ट में जमा एक-एक नोट की पड़ताल शुरू की। शुरुआती जांच में करीब 7.40 करोड़ रुपये मूल्य के जाली नोट मिलने की जानकारी सामने आई। जांच आगे बढ़ने के साथ जाली नोटों की संख्या और रकम बढ़ती गई।

बैंक की टीम के अनुसार सोमवार देर रात तक करीब 17 करोड़ रुपये मूल्य के जाली नोट मिलने का दावा किया गया। माना जा रहा है कि जांच आगे बढ़ने पर जाली नोटों की संख्या और धनराशि और बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें: यादें: खुद गाने तैयार करते, मुझसे प्राॅजेक्ट बनवाते थे अंकित, पत्नी बोली-फिटनेस के लिए छह साल से रोटी तक न खाई

कई दिनों से चल रही जांच
करेंसी चेस्ट में नोटों की जांच पिछले चार-पांच दिनों से चल रही है। मेरठ और दिल्ली स्थित बैंक मुख्यालय से आई टीमें एक-एक नोट की पड़ताल कर रही हैं। जाली नोट मिलने के बाद बैंक के स्थानीय अधिकारियों से लेकर मुख्यालय तक हड़कंप मच गया है।

जाली नोट चेस्ट तक कैसे पहुंचे, बड़ा सवाल
करेंसी चेस्ट में इतनी बड़ी मात्रा में जाली नोट मिलने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। बैंक में रकम जमा होने से पहले नोटों की जांच की जाती है। ऐसे में जाली नोट आखिर किस स्तर पर असली नोटों के बंडल में शामिल हुए और करेंसी चेस्ट तक कैसे पहुंचे, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बड़े नेटवर्क की आशंका की भी जांच
इतनी बड़ी मात्रा में जाली करेंसी मिलने के बाद किसी बड़े नेटवर्क की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। बैंक और पुलिस यह पता लगाने में जुटे हैं कि जाली नोट कहां छापे गए, उनमें किस तरह का कागज और स्याही इस्तेमाल हुई और इन्हें असली नोटों के बीच किस स्तर पर शामिल किया गया।

अधिकारियों पर हुई कार्रवाई
पीएनबी की मुख्य बैंक प्रबंधक निशा सिंह ने बताया कि करेंसी चेस्ट में जाली नोट मिलने के बाद मुख्यालय से टीम भेजी गई है और जांच जारी है। प्रथम दृष्टया दोषी अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। तीन अधिकारियों को निलंबित किया गया है, जबकि पार्ट टाइम हाउस कीपर को हटा दिया गया है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि जाली नोट करेंसी चेस्ट तक कैसे पहुंचे और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें