फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखा फैक्ट्रियों में सुरक्षा मानकों को परखा

विज्ञापन
पटाखा फैक्ट्री का निरीक्षण करते डीएम एसएसपी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले के बिहारीगढ़ क्षेत्र के सतपुरा में पटाखा फैक्टरी में हादसे के बाद सोमवार को जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. एस चनप्पा ने थाना कुतुबशेर क्षेत्र की पटाखा फैक्ट्रियों और गोदामों का निरीक्षण किया। अफसरों ने गंगोह रोड, अंबाला रोड, रामगढ़ सहित अन्य जगहों पर पहुंचकर आग से बचाव और सुरक्षा के अन्य मानकों का परीक्षण किया। आतिशबाजी के भंडारण की स्थिति और पंजीकृत स्टॉक का मिलान किया गया। अधिकारियों ने दावा किया कि फिलहाल इन जगहों पर स्थिति संतोषजनक पाई गई है।
विज्ञापन

डीएम और एसएसपी ने इन क्षेत्रों में सुभाष चोपड़ा, गौरव चोपड़ा सहित अन्य फैक्टरी स्वामियों से पटाखा निर्माण, पटाखा भंडारण, ट्रेडिंग कारोबार, सुरक्षा मानकों की स्थिति, स्टॉक की स्थिति, आग से बचाव के साधनों से लेकर अन्य कई जरूरी जानकारियां जुटाईं। डीएम अखिलेश सिंह ने कहा कि पटाखा निर्माण, भंडारण या बिक्री के समय किसी तरह की लापरवाही नहीं की जानी चाहिए। यदि सुरक्षा मानकों में लापरवाही मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने दावा किया कि लाइसेंस सहित अन्य मानकों की स्थिति फिलहाल संतोषजनक मिली है। इसके बाद अन्य थाना क्षेत्रों में चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें