फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने के खेत में मिला तीन दिन से लापता मासूम का शव

विज्ञापन
बच्चे का फाइल फोटो - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
गंगोह। (सहारनपुर) तीन दिन से लापता बालक का शव गन्ने के खेत में अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव झाड़वन निवासी इसरार पुत्र मीरा का परिवार तीतरो मार्ग स्थित एक ईंट भट्ठे पर ईंट पथाई का कार्य करता है। 21 नवंबर को इसरार का पुत्र अयान (10 वर्षीय) लापता हो गया था। पहले तो परिवार वाले यही सोचते रहे कि वह आस पास कहीं खेल रहा होगा। घंटों बाद भी जब बालक नहीं आया तो परिजनों को उसकी चिंता हुई। उन्होंने बालक को तलाश करना शुरू कर दिया। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कहीं कुछ पता नहीं लगा तो पीड़ित पिता ने बालक की गुमशुदगी की तहरीर गंगोह कोतवाली में दे दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बालक की तलाश शुरू कर दी। परिवार वाले भी लगातार उसकी तलाश कर रहे थे।
मंगलवार सुबह परिजन अन्य ग्रामीणों के साथ बालक को आस पास के जंगल में तलाश कर रहे थे। तलाश के दौरान उसका शव भट्ठे के पास ही एक ईख के खेत में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस, फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड भी घटनास्थल पर पहुंचे। बताया गया है कि बालक की पैंट आधी नीचे उतरी हुई थी और उसके शरीर पर इसके अलावा कोई कपड़ा नहीं था। बालक के गले में रस्सी का फंदा लगा हुआ था। आशंका है कि गला घोंटकर उसकी हत्या की गई है। कोतवाली प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु का सही कारण पता चलेगा। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

गंगोह में जांच करती डाग स्क्वायड- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें