शारदानगर में रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति लेटा रहा और मालगाड़ी गुजर गई।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शारदानगर रेलवे क्रासिंग के पास वाशिंग लाइन पर शुक्रवार दोपहर एक हैरान कर देने वाला नजारा सामने आया। जिस समय कुछ राहगीर रेलवे क्रासिंग को पार करने की कोशिश कर रहे थे।
उस समय उनकी नजर एक साधु पर पड़ी। ट्रैक पर चल रहा यह साधु अचानक एक लाइन पर दो पटरियों के बीच लेट गया। कुछ ही देर में एक मालगाड़ी उसी ट्रैक पर पहुंची तब भी वह नहीं उठा। गाड़ी उसके ऊपर से गुजर चुकी थी।
साधु को खरोंच तक नहीं आई और वह उठकर चल दिया। यह नजारा देखने वाले मनोज, राजेश, रवि और संजय ने बताया कि गाड़ी के नीचे लेटने वाला साधू शिवपुरी स्थित श्मशान की ओर से आया था। माना जा रहा है कि यह साधु मानसिक रूप से कुछ विक्षिप्त था। इससे पहले भी दो दिन पहले उसे पुल के बीच लेटे देखा गया था।