फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गले मिलकर दी नव संवत्सर की बधाई

Sat, 09 Apr 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
हकीकत नगर स्थित आर्य समाज मंदिर में यज्ञ करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 हिन्दू नव संवत्सर के स्वागत में अनेक जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की गई। एक ओर जहां लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर नव संवत्सर की शुभकामना दी, वहीं सोशल मीडिया पर भी बधाइयों का सिलसिला चला। 
विज्ञापन


महिला पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान न्यास सहारनपुर की ओर से नव संवत्सर वर्ष दिवस एवं राष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ कर किया गया।

मिथलेश वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन मनोरमा शर्मा द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि रहीं कुसुम अग्रवाल ने सभी को नव वर्ष 2073 की बधाई दी। उन्होंने नारी शक्ति के उदाहरण देते हुए सभी महिलाओं से सबल बनने की अपील की। इस दौरान मनोज, अंकित, मनोरमा, सुषमा, गीता, पारुल, नौरती आदि को योग प्रशिक्षण के प्रमाण पत्र भी दिए गए।
विज्ञापन


इस मौके पर मीना, अनु, रीता, सविता, संगीता, डॉली, प्रेमलता, कमलेश, रश्मि, सुधीर, प्रवेश, हरलीन, संतोष, अराधना, महिमा, रेखा, अंजेश आदि थीं। नव संवत्सर के मौके पर गुरुद्वारा संत भागमल में महान कीर्तन दरबार सजाया गया। इसमें मुख्य रूप से पंत के प्रतिद्घ रागी जत्थे भाई सतविंदर सिंह और हरविंदर सिंह ने गुरबाणी शबद कीर्तन किया।

इस दौरान नगर विधायक राजीव गुंबर, अमित यादव, निशांत गुलाटी, अरविंदरपाल सिंह, करण चावला, लविश कालड़ा, ब्रित चावला आदि थे। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने हिन्दू नव वर्ष को प्रतिप्रदा उत्सव के रूप में मनाया। बाबा लालदास मार्ग स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में सभी ने एक-दूसरे को नव वर्ष की बधाई दी।

केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य अशोक बेरी ने कहा कि वर्ष प्रतिप्रदा भारतीय संस्कृति और इतिहास में अनेक घटनाओं की सूचक है। कहा कि डॉ. हेडगेवार की जयंती होने के कारण स्वयं सेवक उनको सर संघ चालक प्रणाम देते हैं, मगर यह व्यक्ति पूजा नहीं है। इस दौरान स्वयं सेवकों ने समाज मे परिवर्तन लाने का संकल्प दोहराया।

वक्ताओं ने स्वयं सेवकों से देश में बढती राष्ट्रविरोधी ताकतों को रोकने की अपील की। इस दौरान भारत माता के जयकारे भी लगाए गए। कार्यक्रम में रमेश जैन, आदर्शवीर, डा. पवन, प्रीतम, यशपाल भाटिया, जगदानंद, राकेशवीर, नलनीश, अशोक चावला, संदीप खुराना, डा. सुशील गुप्ता, सुरेश, राजेंद्र, पीभयूष, दिलीप आदि थे।

हिन्दू नव वर्ष की पूर्व संध्या पर जवाहर पार्क धर्मशाला में परिवार मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें साध्वी सविता देवी ने हिन्दुओं को संगठित होने के लिए प्रेरित किया। संजीव कालिया ने सभी को बधाई दी। 

इस दौरान नगर विधायक राजीव गुंबर, विपिन कुमार जैन, राजेश खुराना, राजीव भटनागर, रमा गुप्ता, महेंद्र तलवार, मयंक गर्ग, दलीप, विनोद, बृजमोहन आदि थे। संस्कार भारती की ओर से भारतीय नव वर्ष्ज्ञ कार्यक्रम मोरगंज बाजार में किया गया। यहां भारत माता के चित्र पर तिलक लगाकर देशभक्ति गीतों पर नृत्य किया गया।

कार्यक्रम में संजीव मित्तल, अर्चित अग्रवाल, शंकर अरोड़ा, विशाल, उत्कर्ष, विपिन आदि थे। उधर, श्रीरामकृष्ण विवेकानंद संस्थान की ओर से नव संवत्सर के स्वागत में राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में चेत्र नव रात्र एवं नव संवत्सर प्रतिप्रदा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यहां स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि संपूर्ण सृष्टि में मां शक्ति ही घट रूप है। इस दौरान आरपी शर्मा, नरेश चंदेल, मेहरचंद जैन, राजेंद्र धीमान, सुधीर त्यागी, मैनपाल काम्बोज, कर्मवीर, राजबाला, वर्षा, किरण आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें