फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांवधोई नदी के घाट पर अब मिला मांस का बोरा

विज्ञापन
बुद्घुघाट पर मांस को बोरा मिलने पर घटना की जानकारी देते हिन्दु संगठन कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। पांवधोई नदी के बुद्धू घाट के पास कटा हुआ गोवंश मिलने के तीसरे दिन मांस से भरा बोरा मिलने से लोगों में आक्रोश फैल गया। इस मामले में लोगों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई। कोतवाली मंडी पुलिस बुधवार को एक गोतस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुुकी है, जबकि दो आरोपी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन

भाजयुमो नेता राहुल झाम सहित अन्य लोगों ने बताया कि पांवधोई नदी के बुद्धू घाट के पुजारी ने सूचना दी कि घाट के नजदीक ही मांस से भरा बोरा पड़ा है। इसका पता चलते ही लोग एकत्र हो गए और आक्रोश फैल गया। राहुुल झाम ने बताया कि मंगलवार को नदी के घाट पर गोवंश का सिर पड़ा मिला था, जिसको लेकर लोगों में गुस्सा है। इस मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की। उधर, कोतवाली मंडी इंस्पेक्टर बबलू वर्मा का कहना है कि इस मामले में पुलिस एक गोतस्कर को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि दो आरोपी फरार चल रहे हैं। बृहस्पतिवार को मिला मांस से भरा बोरा पुराना है, जो मंगलवार के दिन ही गो तस्करों ने वहां छोड़ दिया था। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का भी प्रयास कर रही है।
माहौल खराब करने की साजिश
सहारनपुर। पुलिस का दावा है कि मांस का बोरा पुराना है, जबकि लोगों का कहना है कि यहां पर दोबारा मांस डाला गया है और माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। इंस्पेक्टर बबलू वर्मा का कहना है कि पुलिस पूरी तरह सक्रिय है। किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें