फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सौ मीटर दौड़ में सचिन और मन्नु ने मारी बाजी

विज्ञापन
गंगोह के वेबटेक कॉलेज में दौड़ लगाती छात्राए - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। वेबटेक कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ बढ़ चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

संस्थान के एमडी संजीव कुमार और डीन एनएस दत्ता ने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ फीता काटकर किया। इसमें 200 मीटर की दौड़ में में सचिन प्रथम, नितिन द्वितीय और बादल तृतीय स्थान पर रहा। 200 में महिला ग्रुप में कुमारी मन्नु प्रथम, कोमल द्वितीय और वर्षा तृतीय स्थान पर रही। लेमन रेस में रितिक प्रथम, रोहित द्वितीय और पल्लवी तृतीय स्थान पर रही। रस्सी कसी में शिवानी टीम विजय रही। बैडमिंटन टूर्नामेंट में सचिन, दीपिका, रोहित, प्रतिज्ञा, प्रियंका, रिसा विजय रहे। ऊंची कूद पुरुष वर्ग में नितिन प्रथम, सचिन द्वितीय और मोहित तृतीय स्थान पर रहा। महिला वर्ग में तनु प्रथम, कोमल द्वितीय और अन्नू तृतीय स्थान पर रही। लंबी कूद पुरुष वर्ग में अर्जुन प्रथम, नितिन द्वितीय और मोहित तृतीय स्थान पर रहा। इस अवसर पर एमडी संजीव कुमार ने छात्रों छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि जो इस बार प्रथम नहीं आ पाया वो अगली बार प्रयास करे। संचालन प्रवक्ता प्रीतम सिंह ने किया।

गंगोह के वेबटेक कालेज में प्रतिभागियों को सम्मानित करते आयोजक- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें