फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताक पर नियम, उल्लंघन नहीं हो रहा कम

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना कर्फ्यू के दौरान मिलने वाली छूट में गाइडलाइन का उल्लंघन हो रहा है। बाजारों में दुकानदार और ग्राहक शारीरिक दूरी का पालन नहीं कर रहे। पुलिस की ओर से कार्रवाई भी की जा रही है, लेकिन इसके बाद भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह भी चौक फव्वारा स्थित सब्जी मंडी में भारी भीड़ रही। यहां पर शारीरिक दूरी का पालन नहीं किया गया। 11 बजे मंडी बंद करने का समय हैं, उसके बाद भी दुकानें खुली रही। पुलिस ने दुकानों को0 बंद कराया। इसी तरह मोरगंज बाजार, शहीदगंज बाजार, नेहरू मार्केट, कोर्ट रोड, दिल्ली रोड, पुल कंबोहान, अंबाला रोड, घंटाघर, देहरादून रोड, खानआलमपुरा, बेरीबाग, नुमाइशकैंप, खलासी लाइन और शारदानगर सहित अनेक इलाकों के बाजारों में भीड़ रही। वहीं, किशनपुरा, गोविंदनगर, शारदानगर, ढोलीखाल, बंजारों का पुल, खाताखेड़ी, नदीम कॉलोनी, हयात कॉलोनी, एकता कॉलोनी, जनकनगर, गोपालनगर, राधा विहार, चंद्रनगर, नवीनगर सहित अनेक मोहल्लों में दिन में भी दुकानें खुली रहती हैं और वहां ग्राहकों की भीड़ रहती है।
पुलिस ने की कार्रवाई, काटे 215 चालान
सहारनपुर। गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर पुलिस ने सोमवार को भी 215 लोगों के चालान काटे हैं। इसके अलावा घंटाघर, कोर्ट रोड, दीवानी कहचरी तिराहा, कलेक्ट्रेट तिराहा, हसनपुर चुंगी, जिला अस्पताल चौक, जनकपुरी चौक, नकुड़ तिराहा, नवाबगंज चौक, शारदानगर चौक, शुगर मिल तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाकर बेवजह घूमने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें