कोरोना गाइडलाइन का उल्लघंन साप्ताहिक बंदी के दौरान लगा मंगल बाजार में खरीदारी को उमड़ी भीड़ और स?
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। साप्ताहिक बंदी के बावजूद महानगर में कई जगहों पर बाजार खुले रहे। व्यापारी व नागरिक कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करते हुए नजर आए, जबकि शासन ने सख्ती से कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने के निर्देश दिए थे।
मंगलवार को घंटाघर से चौकी सराय तक मंगल बाजार लगा रहा। इसी तरह नेहरू मार्केट, कोर्ट रोड, दिल्ली रोड, पुल कंबोहान, चिलकाना रोड, नुमाइशकैंप, अग्रसेन चौक के आसपास दुकानें खुली रही। बाजारों में लोगों की भीड़ नजर आई। न ही व्यापारियों ने गाइडलाइन का पालन करते दिखे और न ही नागरिकों ने मास्क लगा रखे थे। बाजारों में लापरवाही साफ नजर आई। यह स्थिति तब बनी है, जब कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए।
वही, एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी। दुकान खोलने वाले लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। इसके अलावा बिना मास्क लगाए सड़क पर निकलने वाले लोगों को भी चालान काटे जाएंगे।