फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8,840 किशोरों सहित 40,650 लोगों ने लगवाया टीका

विज्ञापन
मौहल्ला छिपियान व ढोली खाल में लोगों को प्रेरित कर कोरोना टीके लगाती स्वास्थय विभाग की टीमें - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान के क्रम में मंगलवार को जनपद के 461 बूथों पर टीका लगाया गया। मंगलवार को 8,840 किशोरों सहित कुल 40,650 लोगों ने वैक्सीन की पहली और दूसरी खुराक ली। मंगलवार को कुल 65.7 फीसदी टीकाकरण हुआ। उधर, जिला अधिकारी ने विद्यालयों में चल रहे टीकाकरण की हकीकत जानने के लिए निरीक्षण किया।
विज्ञापन

माध्यमिक विद्यालयों में चल रहे 15 वर्ष से अधिक आयु के छात्रों के टीकाकरण का जिला अधिकारी अखिलेश सिंह ने मंगलवार को निरीक्षण किया। उन्होंने दिल्ली पब्लिक स्कूल, पाइनवुड पब्लिक स्कूल का भी निरीक्षण किया। टीकाकरण के लिए कोई विद्यार्थी उपस्थित नहीं मिला। ऐसे में जिला अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रधानाचार्यों को टीकाकरण कराने के निर्देश दिए।
घर-घर टीका लगाने पहुंची मोबाइल टीमें
चुनाव में कोरोना की रफ्तार तेजी न पकड़े इसके लिए नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग ने मोबाइल टीमों के साथ शहर में टीकाकरण अभियान जारी रखा। मंगलवार को छह मोबाइल टीमों के साथ प्रवर्तन दल ने स्वास्थ्य विभाग के साथ शहर में घर-घर जाकर टीकाकरण किया। नगर आयुक्त के निर्देश पर प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी के नेतृत्व में मोहल्ला छिपियान, ढोलीखाल, शाहनूर जी, एकता कॉलोनी व मैसूर पैलेस के आसपास क्षेत्र में टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें