फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: एक ही परिवार के दो बैंक खातों से निकाले 9.15 लाख रुपये

Sun, 23 Nov 2025 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। साइबर ठगों ने सरसावा क्षेत्र के गांव असदपुर निवासी एक परिवार के दो बैंक खातों से करीब 9.15 लाख रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया। पीड़ित शुभम कुमार ने साइबर क्राइम थाना में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शुभम कुमार ने तहरीर देकर बताया कि पहले खाते से 6 लाख 25 हजार रुपये और दूसरे खाते से 2 लाख 90 हजार रुपये की अवैध निकासी की गई। जब उन्होंने अपने खातों का बैलेंस चेक किया। तो दोनों खातों से पैसे गायब मिले। इस घटना के तुरंत बाद शुभम ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। साइबर क्राइम थाने में आधार कार्ड, बैंक पासबुक की कॉपी और संदिग्ध लेन-देन की पूरी जानकारी दी। साइबर क्राइम सेल की टीम ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी जांच शुरू कर दी है।

महिला ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप
सहारनपुर। खाताखेड़ी की रहने वाली प्रवीण ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती पत्र सौंपा। उसमें बैंक कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शारदा नगर स्थित एक शाखा पर महिला ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया। शिकायती पत्र में बताया कि 3 लाख रुपये का लोन लिया था। प्रार्थीया का कहना है कि उसने 11 माह तक 6,992 रुपये प्रति माह की किस्त जमा की। जो कुल 76,912 रुपये होती है। इसके बाद 14 अक्टूबर 2024 को उसने 2,80,153 रुपये का अंतिम भुगतान कर पूरा लोन बंद करा दिया था। आरोप लगाया कि लोन बंद कराने के बाद वह पिछले 11 महीनों से अपने मूल दस्तावेज लेने बैंक जा रही है। शाखा प्रबंधक और अन्य कर्मचारी दस्तावेज देने से इनकार कर रहे हैं। कहते है कि कोई भुगतान किया ही नहीं और जिन लोगों को उसने पैसे दिए। वे सभी रकम लेकर फरार हो गए हैं। पीड़िता ने जांच कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें