सहारनपुर। महानगर में स्मार्ट मीटर से जुड़े करीब 15 हजार उपभोक्ताओं पर 10 करोड़ रुपये बिजली का बिल बकाया है। रविवार से बकाया बिल वाले उपभोक्ताओं पर कनेक्शन काटने की तैयारी शुरू कर दी गई। महानगर में रविवार को विशेष अभियान चलाकर बकायेदारों को कनेक्शन काटने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विद्युत निगम के सहायक अभियंता संजीव यादव ने बताया कि महानगर में विभाग की ओर से स्मार्ट मीटर के ई-स्मार्ट डेटा का विश्लेषण किया गया। इसमें करीब 15 हजार उपभोक्ताओं के परिसरों में स्मार्ट मीटर लगे होने के बावजूद उन्होंने बिल जमा नहीं किया है। इन पर करीब 10 करोड़ रुपये बकाया हैं। उन्होंने बताया कि पिछले एक माह का बकाया लंबित होने के कारण उपभोक्ताओं को चालू माह की अंतिम तिथि तक भुगतान में छूट नहीं मिल पाएगी। बकायेदारों की बिजली स्वतः भी कट सकती है।