फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक: ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, 150 मीटर तक घिसटता चला गया युवक, फिर आरपीएफ जवान ने ऐसे बचाई जान

Thu, 30 Sep 2021 12:49 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय युवक का पैर फिसल गया। जिसके बाद वह करीब 150 मीटर तक ट्रेन के साथ घिसटते हुए चला गया। इसके बाद आरपीएफ के जवान ने किसी तरह युवक की जान बचाई।
विज्ञापन
सहारनपुर रेलवे स्टेशन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसलने पर युवक की जान पर बन आई। युवक ट्रेन पर लटककर काफी दूर तक घिसटता गया, जिसे देख आरपीएफ जवान ने दौड़ लगा दी और युवक को किसी तरह बचा लिया।

विज्ञापन

 
बताया गया कि यह घटना मंगलवार की है। जयनगर-अमृतसर सरयू एक्सप्रेस सहारनपुर के प्लेटफार्म नंबर-5 पर आकर जैसे ही खड़ी हुई। ट्रेन से यात्री मूलचंद सामान लेने के लिए प्लेटफार्म पर उतरे। इतने देर में ट्रेन चल पड़ी। ट्रेन की रफ्तार भी तेज हो गई। ट्रेन छूटने के डर से मूलचंद ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने लगे। तभी उसका पैर फिसल गया। जिसके बाद वह करीब 150 मीटर तक ट्रेन के साथ घिसटते हुए चला गया। 
यह भी पढ़ें: खास खबर: कल अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु का नामकरण करने मेरठ आएंगे केशव प्रसाद मौर्य, कई परियोजनाओं का भी करेंगे शिलान्यास व लोकार्पण
विज्ञापन


उसका आधा शरीर प्लेटफार्म और आधा हिस्सा ट्रेन के अंदर फंसा था। जिसके बाद प्लेटफार्म पर खड़े यात्रियों ने भी मूलचंद को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाए। यात्री दूर तक ट्रेन के साथ घिसटता हुआ चला गया। वहीं प्लेटफार्म नंबर-5 पर ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के हेड कांस्टेबल जावेद खान ने देखा तो मदद के लिए दौड़े। उन्होंने यात्री को दोनों हाथों में फंसाकर प्लेटफार्म पर खींच लिया। तभी ट्रेन भी रुक गई। इस घटना में यात्री को ज्यादा चोट नहीं आई है। उसे वापस उसी ट्रेन में बैठाकर भेज दिया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: धर्मांतरण मामला: धर्म वापसी, पर परिवार ने ठुकराया, सौरभ गुप्ता ने पत्नी शादमा और बच्चों को छोड़ा, अब खुलेंगे मौलाना के बड़े राज

उधर, आरपीएफ इंस्पेक्टर नवीन कुमार का कहना है कि हेड कांस्टेबल की मुस्तैदी से यात्री की जान बची है। यात्री को उसी ट्रेन से रवाना कर दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें