फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश का कहर जारी: भरभराकर गिरी छत, मलबे में दबे पशु और महिला, चीख-पुकार सुन दौड़े ग्रामीण

Tue, 11 Jul 2023 10:36 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

सहारनपुर जिले में बारिश का कहर जारी है। वहीं, बारिश के चलते एक किसान की पशुशाला भरभराकर गिर गई। मलबे में पशु और महिला दब गई।
विज्ञापन
बारिश में छत गिरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में बड़गांव के गांव दल्हेडी में भारी बरसात के चलते एक किसान की पशुशाला भरभरा कर नीचे गिर गई। पशुशाला के मलबे में दबने से एक महिला सहित कई पशु दबकर घायल हो गए। वहीं, शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह मलबा हटाकर महिला को बहार निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। मलबे में दबने से एक पशु की मौके पर मौत हो गई। 

विज्ञापन


सूचना के बाद पीआरवी पुलिस व 108 एबुलेंस की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। बताया गया कि पिछले कई दिनों से हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर रखा है।

यह भी पढ़ें: Kanwar Yatra: केसरिया रंग से रंगा हाईवे, दिखने लगीं विशाल झांकी, दिल्ली के शिवभक्तों में कलश कांवड़ का क्रेज

विज्ञापन

वहीं, मंगलवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे भारी बरसात में गांव दल्हेड़ी में किसान जोनी पुत्र घनश्याम सिंह की कच्ची छत से बनी पशुशाला अचानक भर-भरा कर नीचे गिर गई। मलबे में पशु व दूध निकालने गई किसान की पत्नी विमला (52) दबकर घायल हो गए। 

यह भी पढ़ें: गजब का इश्क है: युवती ने पहले किया धर्म परिवर्तन, फिर मंदिर में रचाई शादी, अब हरिद्वार से कांवड़ ला रहे दोनों

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबा हटाकर विमला सहित दबे पशुओं को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस व 108 एबुलेंस कर्मियों ने घायल विमला को देवबंद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। मलबे में दबने से एक पशु की मौत हो गई, जबकि कई पशु घायल बताए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें