फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद के हर स्कूल में 18 माह बाद लौटी रोनक

विज्ञापन
सोफिया गर्ल्स स्कूल पहुंची छात्राएं को सेनेटाईज करते कर्मी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना के चलते 18 माह तक बंद रहीं पांचवीं तक की कक्षाओं का संचालन बुधवार से पुन: शुरू हो गया। परिषदीय और मान्यता प्राप्त के साथ ही सीबीएसई के स्कूलों में भी बच्चे उत्साह के साथ पहुंचे। कोरोना से बचाव के लिए प्रत्येक बच्चे की थर्मल स्क्रीनिंग की गई।
विज्ञापन

जनपद में 1438 परिषदीय विद्यालय हैं, इनमें पंजीकृत बच्चों की कुल संख्या एक लाख 83 हजार से अधिक है। इनमें कक्षा एक से पांच तक के करीब एक लाख 20 हजार बच्चे हैं। बुधवार से दो शिफ्टों में कक्षाओं का संचालन शुरू किया। परिषदीय विद्यालयों में अच्छी संख्या में बच्चे पहुंचे। एक अनुमान के अनुसार पहले दिन करीब 40 फीसदी बच्चे विद्यालय पहुंचे। उधर, सीबीएसई और मान्यता प्राप्त हिंदी मीडियम विद्यालयों में भी पांचवीं तक की कक्षाओं का संचालन शुरू हुआ। जिले में सीबीएसई से संबद्ध करीब 125 विद्यालय हैं, इनमें प्री नर्सरी से कक्षा पांच तक के बच्चों की अच्छी खासी संख्या है। विद्यालयों में एंट्री से पहले शिक्षकों और कर्मचारियों द्वारा बच्चों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। सभी बच्चे मास्क लगाकर पहुंचे। कक्षाओं में सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराने का प्रयास किया। छोटे बच्चों के विद्यालयों में पहुंचने से विद्यालयों में रोनक लौट आई।
कक्षाएं चलने पर बच्चों में दिखा उत्साह
शिक्षा अधिकारियों ने पहले दिन विद्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एडी बेसिक योगराज सिंह ने कई विद्यालयों का निरीक्षण करने के साथ ही खंड शिक्षा अधिकारियों से भी फीड बैक लिया। योगराज सिंह ने बताया कि विद्यालय खुलने को लेकर बच्चे उत्साहित थे और अच्छी संख्या में कक्षाओं में पहुंचे। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वह किसी भी बच्चे को जबरन कक्षाओं में ना बुलाएं। उधर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीश कुमार ने भी नगर क्षेत्र के विद्यालय देखे। उन्होंने बताया कि बच्चे उत्साहित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें