महाराज सिंह कॉलेज में संस्थापक सप्ताह समारोह का मंगलवार को शुभारंभ हुआ।
पहले दिन गायन और नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा का उम्दा प्रदर्शन किया। गायन में एमएससी के मोहित कुमार प्रथम, बीएससी के एके बर्मन द्वितीय, बीए के इर्तजा हसन तृतीय, छात्राओं में बीएससी की प्रीति प्रथम, स्वाति धीमान द्वितीय, भावना सैनी तृतीय स्थान पर रही।
नृत्य प्रतियोगिता में बीए की इर्तजा हसन प्रथम, दीपक द्वितीय, विभांशु तृतीय स्थान पर रहे। छात्राओं में बीएससी की प्राची प्रथम, एमए की योगिता द्वितीय, एमएससी की निकिता तृतीय स्थान पर रही। निर्णायकों में संजीव झिंगरन, सुदेश सेठ, शशिकांत त्यागी रहे।
दूसरे सत्र में नृत्य प्रतियोगिता आयोजित हुई। निर्णायक मंडल में डा. केकेडे, डा. आरबीएस रावत, डा. तसलीम अशरफ रहे। संचालन डा. अजय शर्मा, दिव्या मित्तल, डा. दुर्गेश राज मोहन और डा. सोनी मित्तल ने किया।