फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: रोडवेज कर्मियों ने डिपो में खींचकर कार सवार बाप-बेटों को पीटा, वीडियो वायरल

Thu, 08 Jan 2026 11:52 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

छुटमलपुर में बस की कार से रगड़ लगने का विरोध करने पर रोडवेज कर्मियों ने बाप और उसके दो बेटों को डिपो में खींचकर पीट दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तीनों घायल अस्पताल में भर्ती हैं।

विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के  छुटमलपुर में कार में रोडवेज बस की साइड लगने का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि रोडवेज कर्मचारियों ने कार सवार बाप और उसके दो बेटों को जबरन डिपो परिसर में खींचकर गेट बंद कर उनकी जमकर पिटाई कर दी।

विज्ञापन


डिपो में बंद कर की गई मारपीट
छुटमलपुर निवासी सोनू सैनी अपने बेटों हर्ष और मुकुल सैनी के साथ पंजाबी मार्केट में खरीदारी करने गए थे। उन्होंने शनिदेव मंदिर के पास कार खड़ी की थी। इसी दौरान एक रोडवेज बस ने कार में साइड मार दी। आरोप है कि जब सोनू सैनी ने इसका विरोध किया तो बस चालक और परिचालक भड़क गए और तीनों को जबरन रोडवेज डिपो के अंदर ले जाकर गेट बंद कर पीटना शुरू कर दिया।

बाजार के लोगों ने छुड़ाया, अस्पताल में भर्ती
तीनों की चीख-पुकार सुनकर बाजार के लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद उन्हें रोडवेज कर्मचारियों के चंगुल से छुड़ाया। घायल पिता-पुत्रों को सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया गया।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
घटना के दौरान किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में रोडवेज कर्मियों की दबंगई साफ नजर आ रही है।
विज्ञापन

व्यापारियों में आक्रोश, धरने की चेतावनी
घटना की जानकारी मिलने पर व्यापारी नेता विकास गुप्ता, संदीप रोहिला, कर्म सिंह सैनी और दीपक भोरवाल अस्पताल पहुंचे। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि रोडवेज कर्मचारी बसों को सड़क पर खड़ी कर अतिक्रमण करते हैं और विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

पुलिस जांच में जुटी
पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में रोडवेज कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें