फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों में अधिक फेरों के साथ दौड़ेंगी रोडवेज बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारों में अधिक फेरों के साथ दौड़ेंगी रोडवेज बसें
विज्ञापन

हरियाणा और दिल्ली राज्यों में यात्रियों के अनुरूप फेरे बढ़ाने की तैयारी, दी जाएगी प्रोत्साहन राशि
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। त्योहारों में रोडवेज चालकों-परिचालकों के लिए प्रोत्साहन राशि की योजना शुरू करने के साथ ही परिवहन निगम अब पहले से अधिक फेरों के साथ रोडवेज बसों का संचालन करेगा। उत्तराखंड में बसों का संचालन बढ़ाने की अनुमति न मिलने के बावजूद निगम की ओर से हरियाणा और दिल्ली राज्यों में यात्रियों के अनुरूप फेरे बढ़ाने की तैयारी है। रोडवेज अफसरों के मुताबिक दिवाली तक 15 से 20 फीसदी फेरे बढ़ाए जाएंगे।
परिवहन निगम के सहारनपुर परिक्षेत्र से कुल 620 बसों का संचालन किया जाता है। इनमें से 152 अनुबंधित बसें संचालित की जाती हैं। कोरोना काल से पहले त्योहारों के दौरान रोडवेज की ओर से सबसे अधिक बसें और फेरे उत्तराखंड और दिल्ली रूटों पर बढ़ाए जाते थे। लेकिन कोरोना काल में हालात बदलने के कारण इस बार उत्तराखंड राज्य से हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून के लिए बसों की संख्या काफी सीमित है। इसके चलते इस बार बसों के फेरे बढ़ाने के लिए परिवहन निगम की ओर से दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, कोशांबी, अंबाला, यमुनानगर, आगरा, लखनऊ, जयपुर, सीतापुर, बरेली सहित अन्य रूटों पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

ट्रेनों के कम विकल्प से भी अधिक यात्रियों की उम्मीद
पंजाब में किसान आंदोलन के साथ ही अन्य कारणों से ट्रेनों के कम विकल्प से भी रोडवेज को अधिक यात्रियों की उम्मीद है। इसलिए प्रमुख रूटों पर यात्रियों की संख्या के अनुरूप बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
प्रोत्साहन राशि देंगे, अतिरिक्त ड्यूटी लगाएंगे : आरएम
रोडवेज के क्षेत्रीय सहायक प्रबंधक नीरज सक्सेना ने बताया कि 12 से 21 नवंबर तक प्रोत्साहन योजना लागू की जा रही है। प्रोत्साहन राशि देने के साथ ही कर्मचारियों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई जाएगी। अंतरजनपदीय ग्रामीण श्रेणी में न्यूनतम 300 और उपनगरीय श्रेणी में 250 किमी प्रतिदिन की दूरी पर प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन

संविदा कर्मचारियों को भी मिलेगा लाभ
प्रोत्साहन योजना में संविदा चालक परिचालक भी शामिल होंगे। न्यूनतम नौ दिन तक ड्यूटी के बाद एकमुश्त 3150 रुपये और 10 दिन की ड्यूटी पर 4000 रुपये एकमुश्त दिए जाएंगे। इनके अलावा कार्यशाला कर्मचारियों को भी लगातार ड्यूटी पर प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें