फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जल्द कटरा तक चलेगी रोडवेज बस, सर्वे शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। परिवहन निगम ने तीर्थस्थलों तक यात्रियों को आसानी से पहुंचाने के लिए सुविधा के मद्देनजर एक कदम आगे बढ़ाया है। माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए जल्द ही मुजफ्फरनगर से जम्मू के कटरा तक रोडवेज बस का संचालन शुरू होगा। इसके लिए सर्वे किया जा रहा है।
विज्ञापन

परिवहन निगम के मुजफ्फरनगर डिपो से व़ृंदावन, अयोध्या, हरिद्वार, प्रयागराज, बनारस के लिए रोडवेज बसों को संचालन किया जा रहा है। अब निगम ने कटरा तक के लिए रोडवेज बस चलाने की प्रक्रिया शुरू की है। इस बारे में अधिकारियों से पत्राचार किया जा रहा है। परमिट मिलते ही बस का संचालन शुरू हो जाएगा। यह बस मुजफ्फरनगर से चल कर पहले हरिद्वार और वहां से कटरा के लिए रवाना होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें