फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जेल चुंगी से नवाबगंज तक सड़क के चौड़ीकरण का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
- लोक निर्माण विभाग ने शुरू किया काम, पहले बनाया जा रहा डिवाइडर
विज्ञापन


फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। लोक निर्माण विभाग ने जेल चुंगी से नवाबगंज चौक तक सड़क के चौड़ीकरण का काम शुरू कर दिया है। पहले चरण में डिवाइडर बनाने का काम किया जा रहा है, जिससे वाहन व्यवस्थित होकर चल सकें।
विज्ञापन


नवाबगंज चौक से कंपनी बाग की दीवार तक करीब 200 मीटर की सड़क के दोनों ओर भारी अतिक्रमण है, जिस पर लोगों ने दुकानें बढ़ाई हुई हैं। इसकी वजह से नवाबगंज चौक पर मार्ग संकरा है और भारी वाहनों के निकलने की वजह से जाम रहता है। लोक निर्माण विभाग ने सड़क पर हुए अतिक्रमण को चिह्नित करते हुए लाल निशान लगाए थे। अब अतिक्रमण हटाया जा रहा है। कंपनी बाग के गेट से बेरीबाग तिराहे तक नगर निगम ने एक साइड में ग्रीन बेल्ट बनाई हुई है। साथ ही ओपन जिम के लिए मशीनें भी लगाई हुई हैं, जिनकी वजह से डिवाइडर बनने के बाद एक साइड की सड़क काफी संकरी हो गई है। सड़क के चौड़ीकरण के लिए ग्रीन बेल्ट को कम करना जरूरी है। अन्यथा हादसा होने का खतरा रहेगा। अधिशासी अभियंता धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क के चौड़ीकरण का काम चल रहा है। साथ ही डिवाइडर भी बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि डिवाइडर बनने और चौड़ीकरण के बाद यातायात सुचारु रूप से चल सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें