फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण बना मुसीबत, जलभराव होकर लगा जाम

विज्ञापन
सरसावा में अंबाला रोड पर जाम में फंसे वाहनों को निकालते पुलिसकर्मी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सड़क निर्माण बना मुसीबत, लगा जाम
विज्ञापन

सरसावा(सहारनपुर)। नगर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन नाला तथा सड़क का चौड़ीकरण लोगों के जी का जंजाल बन गया है। निर्माण कार्य के साथ ही बरसात में बृहस्पतिवार को जलभराव के कारण सड़क पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग रहा है।
विज्ञापन

बुधवार की रात से रुक रुक कर तथा बृहस्पतिवार की सुबह हुई मूसलाधार बरसात के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 73 एक बार फिर से जलमग्न हो गया। बता दें कि नगर पालिका द्वारा राजमार्ग के किनारे गंदे पानी की निकासी के लिए पुराने नाले को तोड़कर नए नाले का निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर सड़क का चौड़ीकरण भी किया जा रहा है, लेकिन दोनों कार्य धीमी गति से हो रहे हैं। अब बरसात के दिनों में पानी की निकासी नहीं होने के कारण सड़क पर तालाब बन गया है। बृहस्पतिवार को मूसलाधार बारिश के बाद पानी की निकासी नहीं हुई तथा सारा पानी राजमार्ग 73 पर एकत्र हो गया जिसके बाद वाहनों की गति थम गई। रही सही कसर रेंगते वाहनों के बीच चल रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने पूरी कर दी। इसका चालक बरसात के कारण के पानी में डूबी सड़क नहीं देख पाया तथा निर्माणाधीन सड़क पर उतर कर पत्थरों में धंस गया। इससे मार्ग अवरुद्ध हो गया तथा वाहनों का जाम पिलखनी तक लग गया। बरसात के बीच पुलिस के जवानों तथा नागरिक सुरक्षा कोर के वार्डनों ने जाम में फंसे वाहनों को संपर्क मार्गों से निकाला। तब जाकर दोपहर करीब दो बजे राजमार्ग पर यातायात सामान्य हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें