फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निपथ योजना के विरोध में रालोद कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल प्रदर्शन किया

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट गेट पर अग्निपथ योजना के विरोध में जुलूस निकाल प्रदर्शन करते रालोद कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। अग्निपथ योजना के विरोध में शनिवार को रालोद कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट विवेक चतुर्वेदी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि यह योजना पूर्णतया अव्यवहारिक है।
विज्ञापन

शनिवार को राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता हकीकत नगर स्थित धरनास्थल पर एकत्र हुए। वहां से जिलाध्यक्ष राव कैसर के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचे। जिलाध्यक्ष राव कैसर और प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह ने कहा कि अग्निपथ योजना से युवाओं में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि इस योजना से नौजवानों के हृदय में चार वर्ष के सेवाकाल के दौरान कुंठा पनपती रहेगी। कहा कि पिछले तीन वर्षों से सेना में भर्ती नहीं हुई। जो युवा कई वर्षों से सेना भर्ती के लिए तैयारी में जुटे हैं, उन्हें इस योजना से मानसिक आघात पहुंचा है। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना से सेवानिवृत्त होने के पश्चात जवानों को ना तो पेंशन मिलेगी एवं ना ही स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ। उन्हें कैंटीन से खरीदारी करने की सुविधा भी प्राप्त नहीं होगी। उन्होंने अग्निपथ योजना को अव्यवहारिक करार देते हुए वापस लेने की मांग की। इस दौरान रमेश चौहान, महावीर सैनी, हरेंद्र मलिक, कुलबीर सिंह, सलीम कुरैशी, काशिफ अली, अल्तमश राणा, राव फरमान, राव इरफान, चौधरी अरविंद, चौधरी पंकज, सागर चौधरी, अनुज वर्मा, राव शहजाद, श्रवण कंबोज, नीरज पूनिया, सलीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें