फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: योग दिवस पर रालोद करेगा प्रदेश भर में कार्यक्रम

Wed, 17 Jun 2026 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
हकीकत नगर कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में रालोद खेल प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदा​धिकारियो का
विज्ञापन
सहारनपुर। रालोद खेल प्रकोष्ठ के हकीकत नगर स्थित कार्यालय पर अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष प्रवीण धवल ने साथियों के साथ पहुंचकर राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की। इसके साथ ही 21 जून योग दिवस पर प्रदेश भर में कार्यक्रम किए जाएंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि पार्टी से लगातार दलित समाज के लोग जुड़ रहे हैं, जो संगठन की विचारधारा और सभी वर्गों के सम्मान की नीति का परिणाम है। उन्होंने बताया कि आगामी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ की ओर से पूरे प्रदेश में विशेष योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएगे।
खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव योगेश प्रताप सिंह गुर्जर एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष शारिक चौधरी ने बताया कि खिलाड़ियों के सम्मान समारोह के बाद अगले महीने खेल प्रकोष्ठ का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष रिंकू सोनकर, प्रदीप कुमार, मोनू कुमार, पहल सिंह, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें