फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रंजिशन हमला, पेट्रोल छिड़क लगा दी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र की एकता कॉलोनी में एक व्यक्ति के घर युवक ने अपने साथियों के साथ मिल धारदार हथियारों से हमला कर दिया। फिर आरोपी घर में पेट्रोल छिड़क कर आग लगा भाग गया। लोगों ने किसी तरह परिवार की जान बचाई।
विज्ञापन

एकता कॉलोनी निवासी दानिश का आरोप है कि साजिद निवासी पीर वाली गली उनसे रंजिश रखता है और पिछले करीब आठ दिन से तरह-तरह से उन्हें परेशान कर रहा है। 20 नवंबर शाम साजिद अपने को साथियों के साथ उनके घर आ गया। उसके दो भाइयों से बुरी तरह मारपीट की। आरोपियों ने चाकू, छूरियों और लाठी-डंडों से हमला कर उसके भाई आदिल का सिर फोड़ दिया। आरोपी उनके घर के मुख्य गेट पर पेट्रोल छिड़क आग लगाकर भाग गया। कुछ लोगों ने बामुश्किल उनकी जान बचाई। भागते आरोपियों ने जान से मारने की भी धमकी दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें