फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जेई सहित चार विद्युतकर्मियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज

Fri, 21 Nov 2025 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर। गांव बड़कला निवासी निशा सैनी ने जेई मोनू कुमार सहित चार विद्युत कर्मचारियों के खिलाफ रंजिश के चलते शटडाउन के बावजूद बिजली आपूर्ति चालू करके उसके पति अरुण सैनी को जान से मारने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


निशा ने बताया कि उनके पति अरुण सैनी पिछले पांच वर्षों से फतेहपुर सब-डिविजन में बतौर संविदाकर्मी लाइनमैन तैनात थे। 22 अक्तूबर को उन्होंने एक शिकायत पर शटडाउन लेकर मुस्लिम कॉलोनी, सब्जी मंडी स्थित 400 केवीए ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत शुरू की थी। इसी दौरान करीब सवा चार बजे अचानक लाइन चालू हो गई, जिससे उन्हें हाई वोल्टेज करंट लग गया और वह बुरी तरह झुलस गए। गंभीर स्थिति में उन्हें फतेहपुर अस्पताल से देहरादून महंत इंद्रेश अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है। करंट लगने से उनका एक हाथ काटना पड़ा है। दोनों पैर भी गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
निशा ने आरोप लगाया कि पूर्व में एक विवाद के दौरान बिजलीघर पर तैनात एसएसओ प्रवीण कुमार, जेई मोनू कुमार, संविदाकर्मी सुनील व एक अज्ञात लाइनमैन से उनकी कहासुनी हो गई थी। इस पर आरोपियों ने उन्हें देख लेने की धमकी दी थी। आरोप है कि इन सबने मिलकर साजिश के तहत जान बूझ कर शटडाउन के दौरान लाइन चालू कर उसके पति की जान लेने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें