फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पीसीएस में रिंकी ने 119वीं और साक्षी ने पाई 146वीं रैंक

Tue, 31 Mar 2026 01:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गागलहेड़ी। यूपीपीएससी ने पीसीएस-2024 का फाइनल परिणाम सोमवार को घोषित किया। इसमें सहारनपुर की दो बेटियों साक्षी और रिंकी ने क्रमश: 146वीं और 119वीं रैंक प्राप्त कर परिवारों का मान बढ़ाया है। दोनों बेटियों की सफलता से परिवारों में खुशी की लहर है। 146वीं रैंक प्राप्त करने वाली साक्षी यादव गागलहेड़ी के गांव नागल अहीर की रहने वाली हैं। उनकी मां मुनेश देवी ने बताया कि साक्षी की प्रारंभिक पढ़ाई गागलहेड़ी में ही हुई है। साक्षी ने यूपीपीसीएस की तैयारी ऑनलाइन तरीके से घर पर रहकर ही की।
विज्ञापन

साक्षी के पिता रविंद्र यादव स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं। दो बड़े भाई सुशांत और सुमित यूपी पुलिस बिजनौर और मेरठ कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। साक्षी की दादी कमलेश ने बताया की साक्षी शुरू से ही पढ़ाई में होनहार है। उन्होंने बताया कि साक्षी की सफलता की सूचना उसके बड़े भाई ने फोन पर परिजनों को दी जिसके बाद सभी ख़ुशी से झूम उठे। गागलहेड़ी के गांव चौरादेव निवासी रिंकी धीमान ने 119वीं रैंक हासिल कर परिवार का मान बढ़ाया है। उन्हें सहायक आयुक्त वाणिज्य कर मिला है। पिता राजेश धीमान कारीगर हैं। उन्होंने बताया कि रिंकी शुरू से ही होनहार रही हैं। मां रेणु देवी बेटी की सफलता से गदगद हैं। रिंकी की सफलता पर अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के पदाधिकारी घर पहुंचे। रिंकी का कहना है कि यदि लक्ष्य निर्धारित कर कड़े परिश्रम के साथ मेहनत की जाए तो कुछ भी हासिल करना असंभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें