फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन को कब्जा मुक्त कराए बिना लौटी राजस्व टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
साढ़ौली कदीम (सहारनपुर)। चारागाह की भूमि से अवैध कब्जों को हटवाए बिना ही राजस्व विभाग की टीम लौट गई। बताया जा रहा कि एक पक्ष के मौके पर नहीं मिलने के कारण टीम को बिना कब्जा हटवाए लौटना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार को ग्राम प्रधान संगीता सैनी ने बंजर पड़ी जमीन पर मनरेगा के तहत पौधरोपण शुरू कराना चाहा था, लेकिन कब्जा धारकों ने पुन: पैमाइश की मांग करते हुए कार्य नहीं होने दिया। प्रधान की सूचना पर हल्का लेखपाल संदीप कुमार मौके पर पहुंचे थे और उन्होंने बृहस्पतिवार को टीम की देखरेख में पैमाइश की बात कही थी। बृहस्पतिवार को टीम मौके पर तो पहुंची लेकिन बिना पैमाइश के लौट गई, ग्रामीणों का कहना है कि गत वर्ष राजस्व विभाग की टीम ने पैमाइश कर उक्त लगभग सात बीघा जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया था लेकिन कुछ समय बाद ही दबंगों ने उक्त भूमि पर पुन अवैध कब्जा कर लिया है। उन्होंने उक्त भूमि को कब्जा मुक्त कराए जाने की गुहार लगाई है। टीम द्वारा जानकारी दी गई कि मौके पर एक पक्ष मौजूद नहीं मिला। उधर, तहसीलदार आशुतोष कुमार ने बताया कि टीम ने पैमाइश कार्य पूर्ण कर लिया है निशानदेही शेष है, सोमवार को दोनों पक्षों की मौजूदगी में निशानदेही कर अवैध कब्जे हटवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें