फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: समय से करें निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापरक निस्तारण किया जाए। जिला पंचायत से संबंधित प्रकरणों में चल रही टेंडर की प्रक्रिया को जल्द पूरा कर कार्य शुरू कराया जाए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला उद्योग बंधु की बैठक में उन्होंने औद्यौगिक क्षेत्र पिलखनी में बने तालाब का सुंदरीकरण के लिए यूपीसीडा को निर्देश दिए। यहां के पार्क की चारदीवारी के कार्य एक सप्ताह में शुरू कराया जाए। उन्होंने जनता रोड की औद्योगिक इकाइयों के विद्युत फीडर से संबंधित कार्य को प्राथमिकता से कराने के निर्देश दिए। पिलखनी इंडस्ट्रियल एरिया में बनने वाले नाले का निर्माण कार्य मानसून से पहले पूरा करा दिया जाए। इस दौरान एसपी सिटी व्योम बिंदल, डीसी डीआईसी वीके कौशल, आईआईए के चैप्टर चेयरमैन अनूप खन्ना, लघु उद्योग भारती के मंडल अध्यक्ष अनुपम गुप्ता, सीआईएस अध्यक्ष रविन्द्र मिगलानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें