फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दो स्टोन क्रशर पर लगा जुर्माना, बंद करने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सहारनपुर। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जिले के दो स्टोन क्रशरों पर बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, यह दोनों स्टोर क्रशर यमुना नदी के बाढ़ क्षेत्र के 500 मीटर के दायरे में संचालित हो रहे थे। नियमानुसार ऐसा नहीं होना चाहिए। सिंचाई विभाग ने इस मामले की जांच की थी, तब पता चला कि दोनों स्टोन क्रशर मानकों का उल्लंघन करते हुए चल रहे हैं। ऐसे में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से दोनों क्रशरों पर पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति के लिए सवा छह-छह लाख रुपये जुर्माना लगाने के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही उन्हें बंद करने के लिए भी आदेश दिए हैं। इस कार्रवाई से स्टोर क्रशर संचालकों में बेचैनी बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें