फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार खुलने के समय में किए जा रहे परिवर्तन से व्यापारियों में आक्रोश

विज्ञापन
जोगेंद्रपाल चावला - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। कोविड-19 को लेकर बाजार खुलने के समय में प्रशासन द्वारा बार-बार किए जा रहे परिवर्तन को लेकर कस्बे के व्यापारियों में रोष है। एक दिन पूर्व किए गए समय बदलाव को लेकर व्यापारियों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक का समय ग्राहक और दुकानदारों के लिए उपयुक्त है।
विज्ञापन

जूता कारोबार करने वाले जोगेंद्र पाल चावला का कहना है कि सुबह और शाम के समय बाजार में लोकल और देहात के लोग खरीदारी करते हैं। अब बाजार खुलने का समय सुबह 10 बजे कर दिया है जो किसी भी लिहाज से ठीक नहीं है।
किराना व्यापारी मदन बाठला ने कहा दोपहर के समय भीषण गर्मी में बाजार में ग्राहक कम आते हैं। सुबह के समय में परिवर्तन जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि बाजार का समय सुबह आठ बजे से रात्रि आठ बजे तक किया जाए।
विज्ञापन

गारमेंट व्यापारी विजय गुलहाटी का कहना है कि बाजार का समय 12 घंटे किया जाना चाहिए। बाजार में साप्ताहिक छुट्टी भी जारी है।
पंसारी राहुल जैन ने कहा कि बाजार का समय सुबह आठ बजे किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाजार में समय की पाबंदी को लेकर कुछ दुकानदार काला बाजारी कर रहे हैं। बाजार बंद होने के बाद ग्राहकों को सामान अधिक रेट पर बेचा जा रहा है। इस पर अंकुश लगाया जाना चाहिए।
चाय विक्रेता जंग बहादुर ने कहा कि गर्मी के मौसम में देहात क्षेत्र में सुबह 10 बजे बाजार खोले जाने का कोई औचित्य नहीं है।

मदन बाठला- फोटो : SAHARANPUR

विजय गुलहाटी- फोटो : SAHARANPUR

राहुल जैन- फोटो : SAHARANPUR

जंग बहादुर- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें