फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस का पुतला फूंककर जताया विरोध

विज्ञापन
शिक्षा अधिकारी का कलेक्ट्रेट तिराहे पर पुतला फुंकते अभिभावक संघर्ष समिति के पदाधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। तीन माह की स्कूलों की फीस माफी को लेकर अभिभावक संघर्ष समिति का धरना बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। पदाधिकारियों ने डीआईओएस का पुतला फूंककर विरोध जताया।
विज्ञापन

हकीकतनगर स्थित रामलीला मैदान पर अध्यक्ष संजय वालिया के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने धरना दिया। इसके बाद नारेबाजी करते हुए पदाधिकारी कलक्ट्रेट तिराहे पर पहुंचे, जहां पुतला फूंककर विरोध जताया। संजय वालिया, महामंत्री पप्पू चौधरी और अमित कांबोज ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान स्कूल बंद रहे। इसके साथ ही लोगों के रोजगार भी खत्म हो गए। अभिभावक तीन माह की फीस देने की स्थिति में नहीं हैं, लेकिन स्कूल संचालक फीस जमा कराने का दबाव बना रहे हैं। इतना ही नहीं, एक स्कूल ने फीस जमा न होने पर तीन बच्चों के नाम भी काट दिए हैं। फीस माफी को लेकर कई बार शासन और प्रशासन को पत्र भेज चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि अभिभावकों की समस्या का समाधान न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान आदेश त्यागी, रशीद अहमद, विनय चौधरी, सुकांत कपिल, राजू सुखीजा, साजिद, राजकुमार सैनी, इकराम खान, कुलदीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें