फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दफ्तरों के बीच अटकी आख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। परिषदीय विद्यालयों में फर्नीचर की खरीद और गुणवत्ता को लेकर पांच माह पूर्व उठे सवालों पर मांगी गई आख्या ही दो दफ्तरों के बीच लटक गई। मंडलायुक्त के निर्देश पर सहायक निदेशक (बेसिक शिक्षा) ने बीएसए से आख्या मांगी थी। अब बीएसए का दावा है कि दो बार आख्या भेजी जा चुकी है, जबकि सहायक निदेशक आख्या मिलने से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

करीब छह माह पूर्व परिषदीय विद्यालयों में लाखों रुपये का फर्नीचर खरीदा गया था। एक शिक्षक संगठन ने फर्म विशेष से फर्नीचर खरीदने और फर्नीचर की गुणवत्ता खराब होने का आरोप लगाया था। इस पर कमिश्नर संजय कुमार ने छह मार्च 2020 को सहायक निदेशक (बेसिक शिक्षा) को पत्र लिखकर तीन दिन के भीतर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। सहायक निदेशक ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर खरीदे फर्नीचर की विद्यालयवार सूची, खरीद से संबंधित शासनादेश, विभागीय निर्देश और प्रक्रिया पत्रावली सहित आख्या भेजने को कहा था। आख्या दस मार्च तक आ जानी चाहिए थी। मगर बीएसए कार्यालय की ओर से अभी तक आख्या उपलब्ध नहीं कराई गई है।
फर्नीचर खरीद संबंध में कमिश्नर की ओर से आख्या प्रस्तुत करने के लिए कहा गया था। तीन दिन पहले भी पुन: पत्र भेजा गया है। शुक्रवार 21 अगस्त की शाम चार बजे तक भी आख्या नहीं मिली है।
विज्ञापन

- योगराज सिंह, सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक)।
सहायक निदेशक कार्यालय को आख्या बहुत पहले भेजी जा चुकी है। कमिश्नर कार्यालय में भी आख्या रिसीव कराई जा चुकी है। अब दोबारा भी आख्या भेजी गई है। फर्नीचर की खरीद नियमानुसार हुई है और गुणवत्ता भी सही पाई गई है।
विज्ञापन

- रमेंद्र कुमार सिंह, बीएसए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें