फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई किट धांधली की जांच कर डीएम को भेजी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुुर। ग्राम पंचायतों में कोविड और सफाई किट खरीद में धांधली के आरोप के मामले की जांच पूरी कर कमेटी ने मुख्य विकास अधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेज दी है। जांच में गड़बड़झाला होने की बातें सामने आई है, जबकि कोविड किट की जांच शासन के निर्देश पर एसआईटी कर रही है।
विज्ञापन

सोमवार को तीन सदस्य जांच कमेटी के अध्यक्ष व पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के उपनिदेशक शरद प्रकाश श्रीवास्तव ने मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह के माध्यम से जिलाधिकारी अखिलेश सिंह को रिपोर्ट भेजी है। विभागीय सूत्र बताते हैं कि जांच में तमाम तरह की खामियां और गड़बड़झाला होने की बातें सामने आई हैं, जिसका उल्लेख रिपोर्ट में किया गया है, जिस फर्म पर आरोप लगा है, उसके जरिए जिला पंचायत राज विभाग ने 243 ग्राम पंचायतों में सफाई किट सप्लाई होने की जानकारी जांच कमेटी को दी थी, लेकिन जांच में 693 ग्राम पंचायतों में इसी फर्म के माध्यम से सफाई किट सप्लाई और सामान कम होने कम होने की बातें सामने आई हैं, जिसका उल्लेख जांच रिपोर्ट में किया गया है। अब जिलाधिकारी के माध्यम से आगे की कार्रवाई की जाएगी, जबकि कोविड की जांच शासन ने एसआईटी को सौंपी है।
यह था मामला
सहारनपुर। भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक रामपाल सिंह पुंडीर ने कोविड व सफाई किट खरीद में धांधली करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा था, जिसमें बताया था कि 2800 रुपये की जगह सफाई किट 5200 और कोविड किट 4190 रुपये की खरीदकर जिला पंचायराज विभाग ने गड़बड़झाला किया है। डीएम के निर्देश जांच कमेटी का गठन हुआ था, जिसमें पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के उपनिदेशक को अध्यक्ष बनाया गया था। इनके अलावा मनरेगा उपायुक्त अरूण कुमार उपाध्याय और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को कमेटी का सदस्य बनाया गया। जांच कमेटी ने ग्राम पंचायतों में जाकर जांच की और सफाई कर्मचारियों के भी बयान दर्ज किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें