फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत का जश्न मना रहे तीन प्रधानों और 40 समर्थकों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
गागलहेड़ी/छुटमलपुर (सहारनपुर)। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के चलते विजय जुलूस और जश्न पर रोक के बावजूद जीत से उत्साहित तीन प्रत्याशियों को प्रधान बनने की खुशी में जश्न मनाना भारी पड़ गया। पुलिस ने नवनिर्वाचित प्रधानों सहित उनके 40 से ज्यादा समर्थकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि इस पर कोरोना संक्रमण महामारी के चलते जीत का जश्न मनाने पर पूरी तरह पाबंदी लगाई हुई है। थानाध्यक्ष सतेंद्र कुमार राय ने बताया कि गागलहेड़ी थाने के गांव हरोड़ा मुस्तकम के निर्वाचित ग्राम प्रधान सुलेमान रविवार रात नौ बजे अपने गांव में समर्थकों के साथ जीत का जश्न मना रहे थे। इस दौरान भीड़ जुटा कर ढोल नगाड़े बजाए जा रहे थे। इसी दौरान किसी ने इसकी सूचना पुलिस को कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो प्रधान और समर्थक फरार हो गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि नवनिर्वाचित प्रधान सुलेमान सहित उनके 25 समर्थकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 269, 270 व 3/4 महामारी अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फतेहपुर थानाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि गांव सरदाहेडी के निर्वाचित प्रधान राशिद अली और गांव सबरीपुर के निर्वाचित प्रधान मिजान अहमद अपने अपने गांवों में समर्थकों के साथ जीत का जश्न मना रहे थे। दोनो प्रधानों सहित उनके बीस समर्थकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें