फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को गोली मारने के मामले में चार पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक को गोली मारने के मामले में चार पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान। साइड देने के विवाद में बाइक सवार को गोली मारने की घटना में पुलिस ने पीड़ित के पिता की तहरीर पर कार सवार चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि हमलावर अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान थाने के गांव बमयाला निवासी मयंक को 28 नवंबर की शाम पांच बजे के करीब गांव कैंडल के रास्ते पर कार सवारों ने साइड नहीं देने पर हुए विवाद में युवक को गोली मार दी थी। गोली मयंक के पैर को पार कर गई थी। मयंक का उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है। इस घटना में मयंक के पिता महावीर ने गांव बहलोलपुर थाना रामपुर निवासी विशाल पुत्र विक्रम, गांव दैद्पुर थाना नकुड़ निवासी सन्नी व दो अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए गांवों में दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपी पकड़ लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें